मंगलवार, 9 मई 2017

महिला-दिवस पर पर्यावरण शुद्धि हवन


6 मार्च, 2017, वाणी विहार, दिल्ली
यश सेवा समिति ने महिला दिवस और होली के उपलक्ष्य में वाणी विहार पार्क, नई दिल्ली में  पर्यावरण शुद्धि हवन किया, जिसमें समिति के कोषाध्यक्ष भूषण बत्रा जी और कीर्ति बत्रा जी यजमान बने। समिति के महासचिव सुभाष चंदर जी, सचिव अनिल जग्गी जी, हरजीत लाल भाटिया जी, नंदकिशोर जी, बैंगलोर से आये रोहित डावर ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मुख्य अतिथियों में पद्मश्री डॉ० रमाकांत शुक्ल, डॉ० इच्छाराम द्विवेदी, राष्ट्र किंकर के संपादक  श्री विनोद बब्बर जी, पूर्व निगम पार्षद अचल शर्मा जी, पार्षद शिवाली शर्मा जी, सेवा भारती महिला समिति की अध्यक्षा रमा गुप्ता जी और  पैराडाइज़ पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष राज भाटिया जी के साथ गुरुग्राम से लोकप्रिय कवयित्री सुशीला शिवराण जी, चाँद सचदेवा जी और दीपक चड्डा जी की गरिमामयी उपस्थिति और विशेष सहयोग रहा।
हवन के पश्चात सभी ने एक एक तुलसी का पौधा लगा कर तुलसी वाटिका का निर्माण  किया। वाणी-विहार के निवासियों को तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण के संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। इस आह्वान में श्री इंद्र नाथ भाटिया और दोनों सुपुत्रों  हर्ष भाटिया और अभिषेक भाटिया ने भी पूरे उत्साह से  साथ दिया ।
लेखिका : सरिता भाटिया 

















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें